हिमाचल में बादल छाए, बारिश-बर्फबारी के आसार, केलांग में पारा 0.9 डिग्री, ब्यास का जलस्तर बढ़ा – News18 हिंदी

शिमला. हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम (Himachal Weather) करवट ले रहा है. शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. वहीं, 4 मई के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है. इससे पहले, गुरुवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा. लेकिन अब भी ठंड महसूस की जा रही है. हिमाचल में केलांग में पारा 0 डिग्री के करीब है.

मौसम विज्ञान के शिमला केंद्र के अनुसार, हिमाचल में न्यूनतम पारा जहां चढ़ा है. वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है. मंडी के धर्मपुर में शुक्रवार को बादल छाए हैं और बारिश के आसार बन गए हैं. ऐसे में हिमाचल प्रदेश में गेंहू की पकी फसल पर सकंट बरकरार है. वहीं, किसान बागवानों पर भी खासा असर बारिश का हो रहा है और फसल को नुकसान पहुंच रहा है.

उधर, पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से पंडोह डैम में पानी का स्तर बढ़ा है और बीबीएमबी प्रबंधन ने अलर्ट जारी करके कहा है कि कभी भी पंडोह डैम से पानी छोड़ा जा सकता है, इसलिए स्थानीय लोग और पर्यटक ब्यास नदी के किनारे न जाएं. बीबीएमबी के अधिशाषी अभियंता ई. राजेश हांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि तापमान बढ़ने के कारण पहाड़ों पर बर्फ पिघल रही है. इस कारण ब्यास नदी के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है और पंडोह डैम के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. यही कारण है कि डैम से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है.

मंडी जिला प्रशासन, कांगड़ा जिला प्रशासन और ब्यास नदी के किनारे पर बसी पंचायतों को सूचित कर दिया गया है, ताकि लोगों को नदी किनारे जाने से रोका जा सके.

सैलानी कर रहे हिमाचल का रुख

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के चलते मौसम ठंडा बना हुआ है. ऐसे में सैलानी शिमला और मनाली के अलावा, लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं. कोकसर, सिस्सू, दारचा और अन्य इलाकों में सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है. फिलहाल, लेह मनाही हाईवे सैलानियों के लिए दारचा तक खुला है.

Weather Report: हिमाचल में बादल छाए, बारिश-बर्फबारी के आसार, केलांग में पारा 0.9 डिग्री, ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

शिमला में न्यूनतम तापमान 13.0, सुंदरनगर 11, भुंतर 8.5, कल्पा 7.8, धर्मशाला 15, ऊना 13, नाहन 17.5, केलांग 0.4, पालमपुर 11, सोलन 10, मनाली 5.6, कांगड़ा 14.0, मंडी 11, बिलासपुर 11, हमीरपुर 14, चंबा 11.0, जुब्बड़हट्टी 14, कुफरी 6.2, कुकुमसेरी 3.1, नारकंडा 2.9, भरमौर 6.1, रिकांगपिओ 3.9, धौलाकुआं 12.7, बरठीं 9.3, कसौली 11.1, पांवटा साहिब 22.0, सराहन 5.5, देहरागोपीपुर में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

Tags: Bad weather, Himachal Government, IMD forecast, Manali tourism, Shimla Monsoon, Snowfall in Himachal

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें